फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Work on the second floor of the OPD complex has begun; a new section will be constructed.

Agra News: ओपीडी परिसर के दूसरे मंजिल का कार्य शुरू, बनेगा नया

Thu, 15 Oct 2026 03:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Work on the second floor of the OPD complex has begun; a new section will be constructed.
एसएन मेडिकल कॉलेज का ओपीडी कंपलेक्स। अमर उजाला - फोटो : samvad
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में नई ओपीडी को दोमंजिला बनाने का कार्य शुरू हो गया है। बाल रोग-स्त्री रोग विभाग के लिए नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स बनाने का कार्य अगले महीने से शुरू हो जाएगा। इससे मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


नई ओपीडी अभी एक मंजिल की है। हॉल ठसाठस भर जाने के कारण पर्चा-दवा और जांच के लिए परेशानी होती है। ऐसे में इसको दोमंजिला किया जा रहा है। इसका कार्य शुरू हो गया है। 5-8 महीने में यह पूरा हो जाएगा। बाल रोग-स्त्री रोग के लिए तीन मंजिला ओपीडी कॉम्प्लेक्स भी बनेगा। इसका सर्वे हो चुका है।
विज्ञापन

इसकी निर्माण प्रक्रिया अगले महीने से शुरू हो जाएगी। इन दोनों के लिए करीब 12 करोड़ रुपये का बजट है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि नई ओपीडी की दूसरी मंजिल बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed