फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   work around village ponds stuck despite SDM’s order villagers warn of protest

Agra: एसडीएम के आदेश भी बेअसर, इस वजह से नहीं शुरू हुआ तालाब पर काम

Wed, 12 Nov 2025 10:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 10:55 AM IST
सार

बरौली अहीर के गांव श्यामो में तालाब की तार फेंसिंग का कार्य शुरू नहीं हो सका है। ये आलम तब है जब इस कार्य के लिए उपजिलाधिकारी आदेश दे चुके हैं।  

विज्ञापन
work around village ponds stuck despite SDM’s order villagers warn of protest
तालाब

विस्तार

आगरा के बरौली अहीर के गांव श्यामो में उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद भी तालाब की तार फेंसिंग का कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो बड़े तालाब हैं। इनमें गांव की नालियों का पानी जाता है। तालाबों से पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से तालाब ओवरफ्लो हो जाते हैं और उनका गंदा पानी गांव की सड़कों पर भर जाता है। 
विज्ञापन



ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद अधिकारियों ने तालाबों की तार फेंसिंग और पानी के निकासी की व्यवस्था कागजों पर तो बना ली, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद काम शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द काम नहीं कराया गया तो गांव के लोग आंदोलन करेंगे। एसडीएम सदर सुमित राजपूत ने विकास खंड अधिकारी को जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम विकास अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि नाला निर्माण और तालाब पर लोहे की जाली लगाने का स्टीमेट तैयार हो गया है। जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सिंचाई विभाग कराएगा तालाब का सर्वे
सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि तालाब का सर्वे करा के सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed