{"_id":"67148aa68540ce2d390f12e7","slug":"wood-mafia-attacked-ranger-in-agra-up-news-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: रेंजर पर लकड़ी माफिया ने किया हमला, गाड़ी पर पथराव...टायरों में लगा दिए कीले; दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: रेंजर पर लकड़ी माफिया ने किया हमला, गाड़ी पर पथराव...टायरों में लगा दिए कीले; दर्ज हुआ मुकदमा
Sun, 20 Oct 2024 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:14 AM IST
सार
आगरा के जैतपुर में रेंजर पर लकड़ी माफिया ने हमला कर दिया। रेंजर की कार तोड़ दी गई। उन्हें धमकी भी दी गई। रेंजर की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जैतपुर के कमतरी गांव में रेंजर अमित कुमार की गाड़ी को पथराव कर क्षतिग्रस्त करने एवं टायरों में कीलें लगाने के मामले में पुलिस ने लकड़ी माफिया दिनेश कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 17 अक्तूबर को उसके खिलाफ अवैध कटान का केस दर्ज हुआ था।
आरोप है कि 18 अक्तूबर को उसने फोन पर रेंजर अमित कुमार, डिप्टी रेंजर धर्मेंद्र माथुर को क्षेत्र में आने पर देख लेने की धमकी दी थी। शुक्रवार की रात रेंजर धर्मेंद्र माथुर, यतेंद्र सिंह, अनुज आदि के साथ अवैध कटान की सूचना पर कमतरी पहुंचे थे। पुल से पहले फैक्टरी के पास सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर कांबिंग को टीम गई थी। वापस लौटे तो गाड़ी के शीशे क्षतिग्रस्त मिले। बोनट पर पत्थर पड़े थे। टायर में कीलें घुसी थीं।
थानाध्यक्ष जैतपुर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। डिप्टी रेंजर ने बताया कि 17 अक्तूबर को लकड़ी कटान के केस के बाद धमकी देने के बाद गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया है। धमकी के वक्त फोन पर दिनेश कुशवाह के साथ अन्य लोगों के धमकाने की आवाज भी आ रही थी। संवाद