फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women's organization told the problems of teachers to BSA

Agra News: महिला संगठन ने बीएसए को बताईं शिक्षिकों की समस्याएं

Wed, 05 Feb 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women's organization told the problems of teachers to BSA
बीएसए दीपिका गुप्ता से ​मुलाकात करतीं महिला संघ की पदा​धिकारी।
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ मैनपुरी की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता से मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारियों ने बीएसए को शिक्षिकाओं की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने बीएसए को चर्चा के दौरान बताया कि शिक्षिकाओं की तैनाती काफी दूर दराज तक है। विद्यालय आने जाने में कभी-कभी यातायात व्यवस्था के कारण दिक्कतें आती हैं ऐसे में 10 से पांच मिनट स्कूल का समय भी प्रभावित होता है। इस स्थिति में शिक्षिकाओं पर किसी प्रकार की कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन

वहीं प्रतिनिधियों ने बीएसए से बाल देखभाल अवकाश, प्रसूति कालीन अवकाश आदि की समय से स्वीकृति की मांग की। शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने 8 फरवरी को संगठन के स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए बीएसए को आमंत्रित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष प्रियंका चौहान, महामंत्री संध्या जॉर्ज, संयुक्त मंत्री दीप्ति दीक्षित, उपाध्यक्ष शालिनी चतुर्वेदी, मंत्री अमिता कुशवाहा, शालिनी मिश्रा, रेखा सिंह शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed