फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women will get benefit from Nari Shakti Vandan Bill

Agra News: नारी शक्ति वंदन विधेयक से मिलेगा महिलाओं को लाभ

Thu, 21 Sep 2023 10:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 21 Sep 2023 10:10 AM IST
विज्ञापन
Women will get benefit from Nari Shakti Vandan Bill
नारी शक्ति वंदन विधेयक से मिलेगा महिलाओं को लाभ
विज्ञापन


-केंद्र सरकार के विधेयक पर बोली महिलाएं



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। लोकसभा सहित विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ नारी शक्ति वंदन विधेयक को महिलाओं ने सराहा है। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए विधेयक को महिलाओं ने नारी शक्ति के लिए लाभकारी बताया है। महिलाओं का कहना है कि महिलाओं को नेतृत्व का मौका बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था। देर से ही सही सरकार ने विधेयक पेश करके सराहनीय काम किया है। विधेयक के बाद महिलाओं को अपनी बात सदन में कहने का मौका मिलेगा।

-----------

मोदी सरकार की ओर से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करना महिलाओं के लिए लाभकारी है। महिलाओं को अपनी बात सदन में कहने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


रीता नैयर, एडवोकेट

--------

समाज के किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से अब पीछे नहीं हैं। केंद्र सरकार का यह कदम नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तिका अवस्थी, शिक्षिका



महिलाओं का 33 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण महिलाओं के उत्थान में एक सराहनीय कदम होगा। कांग्रेस बहुत पहले से ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण की पक्षधर रही है।


विनीता शाक्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष



नारी हर क्षेत्र में अपने बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रही है। लोकसभा व विधानसभाओं में भी आरक्षण मिलने से नारी अधिकारों की लड़ाई बेहतर तरीके से लड़ी जा सकेगी।

अलका यादव, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed