{"_id":"5e327ae58ebc3e7d6541278d","slug":"women-want-strict-action-against-accused-of-sexual-harassment-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर आक्रोश, 'नारी शक्ति' ने कहा- दरिंदों को सबक सिखाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर आक्रोश, 'नारी शक्ति' ने कहा- दरिंदों को सबक सिखाना होगा
Thu, 30 Jan 2020 12:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बैंकिंग की छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद नारी शक्ति में आक्रोश है। महिलाओं ने कहा कि दरिंदों को सबक सिखाना होगा, तभी जघन्य अपराध रुक पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस फेल हो चुकी है, अब वे रात को पहरा देंगी।
सामूहिक दुष्कर्म की घटना बुधवार को हुई। छात्रा को उसका दोस्त झूठ बोलकर फ्लैट में ले गया, जहां पहले से ही तीन युवक मौजूद थे। पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रों को बेहोश कर दिया चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे छात्रा की हालत बिगड़ गई।
आरोपी ने एक परिचित के ऑटो से पीड़िता को चौराहे पर छोड़ दिया था। पीड़िता पांच घंटे तक बेहोश रही। होश आने पर उसने दरिंदगी का घटनाक्रम बताया। देर रात पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद महिलाओं में आक्रोश है।

महिलाओं की इंसाफ की मांग
- फोटो : अमर उजाला
सबक सिखाना होगा दरिंदों को
कवियत्री डॉ. रूचि चतुर्वेदी ने कहा कि खौफ महिलाओं में नहीं, अपराधियों में हो, इसके लिए पुलिस को काम करना होगा। अपराधियों को सिर्फ पकड़ा न जाए, उन्हें ऐसा सबक सिखाया जाए कि उनके जैसे दूसरे भी डरें।
शांति सेना लगाएगी पहरा
महिला शांति सेना की वत्सला प्रभाकर ने कहा कि पुलिस के भरोसे अपराध नहीं रुकेगा। अब हमें आगे आना होगा। हमारी महिला शांति सेना हाथों में डंडे लेकर गश्त करने के लिए तैयार है।
महिलाएं कब होंगी सुरक्षित
कवियत्री नूतन अग्रवाल ने कहा कि ऐसी घटनाएं मन को डराती है। आखिर महिलाएं कब सुरक्षित होंगी। वारदात एक बच्ची के साथ होती है, खौफ हर मां-बाप में हो जाता है।

सिर्फ बातों से काम नहीं होगा
समाजसेवी प्रतिभा जिंदल ने कहा कि जब कोई बड़ी घटना हो जाती है तो पुलिस कुछ समय के लिए सक्रियता दिखाती है, बड़ी बड़ी बातें करती हैं लेकिन सिर्फ बातों से कुछ नहीं होगा, अब ठोस उपाय करने होंगे।
अब चुप्पी तोड़नी होगी
हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की सुमन ने कहा कि महिलाओं को चुप्पी तोड़नी होगी, हर छोटी वारदात पर शोर मचाना होगा, पुलिस को जगाना होगा, अपमान सहन न करें, तभी बदलाव आएगा।
कहां गया एंटी रोमियो स्क्वायड
अग्र माधवी महिला मंडल की आभा जैन ने कहा कि स्कूल कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वायड तैनात किया गया था। वह कहां चला गया? अब तो उसकी कोई सक्रियता नजर नहीं आती।