{"_id":"5bb9bc20867a55684845314c","slug":"women-unsafe-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में महिलाएं नहीं सुरक्षित, धरने पर बैठी मां ने ये लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में महिलाएं नहीं सुरक्षित, धरने पर बैठी मां ने ये लगाए आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठी महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। फिरोजाबाद में ढाई महीने से गायब युवती के लिए परिजन थाने के लगातार चक्कर काट रहे हैं। परिजनों ने दबंगों के नाम तक बता दिए हैं। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके विरोध में परिजनों ने धरना देकर मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में रहना की पुलिया लक्ष्मी नगर निवासी वीपी सिंह कुशवाह की बेटी पिछले ढाई महीनों से गायब है। बेटी की बरामदगी के लिए परिजन लगातार पुलिस थाना के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे परेशान दो परिजन ने तीन दिन पहले सुभाष तिराहे पर केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पुलिस ने युवती को बरामद करने का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन शांत हुए। लेकिन अब तक युवती वापस नहीं आई। इसके विरोध में परिजन रविवार को सुबह से ही सुभाष तिराहे पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि बेटी को लेकर जाने वाले दबंग लोग हैं। उन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि का हाथ है।
विज्ञापन
वे अपने हाथ में एक तख्ती लेकर धरने पर बैठे हैं। जिसमें युवती को बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।