फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women stole one lakh rupees from a dairy operator's bag

Agra News: महिलाओं ने डेयरी संचालक के थैले से एक लाख रुपये उड़ाए

Thu, 29 Oct 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women stole one lakh rupees from a dairy operator's bag
फतेहाबाद। कस्बे में बृहस्पतिवार दोपहर को बैंक से रुपये निकालकर बाजार में सामान खरीद रहे डेयरी संचालक का थैला काटकर एक लाख रुपये पार कर दिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दो संदिग्ध महिलाएं दिखाई दीं। इनमें से एक महिला थैला काटकर रुपये निकालते हुए नजर आ रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी संजय शर्मा गांव में दूध की डेयरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1.45 बजे उन्होंने कस्बे की एक बैंक शाखा से एक लाख 40 हजार रुपये निकाले और थैले में रख लिए। इसके बाद वह गांधी चौक पहुंचे और वहां एक दुकान से पेन खरीदे। इसके बाद मंडी समिति में सब्जी की दुकान से धनिया खरीदने लगे। धनिया थैले में रखते समय नीचे गिरने लगा, तो उन्होंने थैला देखा। थैला दो जगह से कटा हुआ था। उसमें रखी 500-500 रुपये की गड्डी गायब थीं।
विज्ञापन

रुपये गायब देख किसान के होश उड़ गए। पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना फतेहाबाद पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने गांधी चौक स्थित किताब की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें किसान थैला लिए खड़ा दिखाई दे रहा है। उसके पास दो संदिग्ध महिलाएं भी खड़ी थीं। फुटेज में एक महिला किसान का थैला काटकर रुपये निकालती दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी महिला सामान खरीदती नजर आ रही है। कुछ देर बाद दोनों महिलाएं वहां से चली गईं। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थैला काटकर रुपये निकालने वाली संदिग्ध महिलाओं की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed