फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women sitting in front of municipal garbage vehicles

नगर पालिका की कूड़ा गाड़ियों के आगे बैठीं महिलाएं

Sun, 19 Jun 2022 01:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Women sitting in front of municipal garbage vehicles
मैनपुरी। कूड़ा निस्तारण प्लांट बंद होने के बाद से नगर पालिका संसारपुर में आबादी के पास कूड़ा डंप कर रही है। इससे क्षेत्रीय लोगों को परेशानी हो रही है। शनिवार को लोगों का आक्रोश भड़क गया। महिलाएं कूड़ा लेकर आ रहीं नगर पालिका की गाड़ियों के आगे बैठ गई। उन्होंने आबादी के पास कूड़ा न डालने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पालिका का कूड़ा निस्तारण प्लांट दो साल से बंद पड़ा है। इससे पालिका के सफाईकर्मी शहर में इधर-उधर कूड़ा डंप कर रहे हैं। शहर के वार्ड संख्या पांच संसारपुर के आसपास कूड़े के ढेर लगाए जा रहे हैं। लोगों के अनुसार संसारपुर में कूड़ा अधिक एकत्रित न हो इसके लिए नगर पालिका के सफाईकर्मी कूड़े को जला रहे हैं। दिन-रात कूड़े के ढेरों से धुआं उठता है। यह धुआं हवा के साथ रिहायशी इलाकों में पहुंचता है। इससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। शनिवार को नगर पालिका के वाहन कूड़ा लेकर संसारपुर पहुंचे तो क्षेत्रीय महिलाएं बच्चों के साथ वाहनों के आगे सड़क पर बैठ गईं।
विज्ञापन

सभी ने कूड़ा दूसरी जगह डंप किए जाने की मांग की। ओमकार ने कहा कि चारागाह की जमीन पर नगर पालिका कूड़ा डंप करा रही हैं। इससे क्षेत्र में दुर्गंध आती है। रात में पालिका कर्मचारी आग लगा देते हैं, इससे उठने वाले धुआं के कारण सांस लेना मुश्किल होता है। जानकारी पर नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्रीय लोगों के समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कूड़ा निस्तारण प्लांट बंद होने के कारण संसारपुर के पास कूड़े को डंप किया जा रहा है। कूड़ा जिस जगह डंप किया जा रहा है वह जगह नगर पालिका की है। प्लांट शुरू होते ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
-लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed