{"_id":"623d71d830bd3962b60e1fde","slug":"women-sexual-harassment-by-neighbor-youth-during-husband-outside-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: घर में सो रही महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पत्नी की हालत देख उड़ गए होश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: घर में सो रही महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पत्नी की हालत देख उड़ गए होश
Fri, 25 Mar 2022 01:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:11 PM IST
सार
महिला का पति सुबह जल्दी घर से निकला था। कुछ देर बाद याद आया कि वह घर की लाइट जलते हुए छोड़ आया है। वह लाइट बंद करने घर पहुंचा, तो मामले की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पति के घर लौटने पर उसने पूरा मामला बताया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मामला बृहस्पतिवार सुबह का है। पीड़िता का पति किसी काम से सुबह बाहर गया। भूल से वह घर की लाइट जलती छोड़ गया। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और महिला से दुष्कर्म किया। इसी बीच पति को ध्यान आया कि वो घर की लाइट जलती छोड़ आया है, तो बीच रास्ते से घर लौट आया।
विज्ञापन
घर आने पर जब उसने पत्नी की हालत देखी, तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी फरार हो गया है। उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।