फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women's safety rape happens every third day in agra up news

UP News: यूपी के इस शहर में महिला सुरक्षा पर सवाल, हर तीसरे दिन होती है किसी बच्ची या युवती की इज्जत तार-तार

Mon, 02 Sep 2024 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 08:54 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा पर सबसे अधिक जोर दिया हुआ है। इसके बाद भी आगरा महिलाओं के लिए मुफीद साबित नहीं हो रहा है। यहां हर तीसरे दिन एक महिला से दुष्कर्म की घटना हो रही है। 

 

विज्ञापन
women's safety rape happens every third day in agra up news
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कमिश्नरेट में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल-काॅलेज में छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। गली-मोहल्लों से लेकर गांवों में टीमें जा रही हैं। इसके बावजूद बच्चियों, युवतियों और महिलाओं से दरिंदगी के मामलों में कमी नहीं आ रही है। पिछले 7 महीने की बात करें तो हर तीसरे दिन एक महिला दुष्कर्म की वारदात हो रही है। छेड़छाड़ की घटनाओं में भी कोई कमी नहीं है। हर दूसरे दिन एक पीड़िता सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भी भेजा है।
विज्ञापन





 

केस -1
11 अगस्त को लखनऊ की रहने वाली इंजीनियरिंग छात्रा ने थाना सिकंदरा में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि आईआईटी जम्मू से एमटेक कर रहे छात्रा शिवांश ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने 16 दिन बाद कार्रवाई की। हालांकि इसके लिए युवती को बहुत कवायद करनी पड़ी। किरकिरी देख आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस कार्रवाई न होने से युवती अपनी मनोदशा खो बैठी थी।

केस -2
21 अगस्त को सदर क्षेत्र के मैरिज होम में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। भाजपा नेता प्रेम चंद कुशवाहा के चालक ने घटना की। लोगों ने हंगामा किया। भाजपा नेता पर भी आरोप लगाए। पुलिस कार्रवाई न होने पर थाना घेरकर लोगों ने प्रदर्शन किया, तब पुलिस ने भाजपा नेता को जेल भेजा। विवेचना चल रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस -3
21 अगस्त को बसई अरेला के एक गांव में किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला था। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। गांव के दो लोगों को नामजद किया। उनका कहना था कि बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। दूसरे दिन 6 घंटे तक सड़क को जाम कर दिया। पुलिस बमुश्किल लोगों को समझा सकी थी। मामले में कार्रवाई चल रही है।

केस -4
25 अगस्त को घर से सामान लेने निकली किशोरी को 3 युवकों ने पकड़ लिया था। उसे ऑटो से मेहताब बाग के पास जंगल में ले गए थे। उसे जबरन शराब पिलाई, दुष्कर्म किया। उसे रास्ते में धमकी देकर छोड़ गए थे। पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी दी थी। मामले में केस दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
 
विज्ञापन


केस -5
27 अगस्त को ताजगंज क्षेत्र में मोहल्ले के युवक ने 8 साल की बालिका को घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर घर ले गया था। सीढि़यों से गिरने की कहकर अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, चिकित्सक की जांच में मामला खुल गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

44 एंटी रोमियो टीम, नजर नहीं आती
शहरभर में स्कूल-काॅलेज और बाजारों के आसपास गश्त के लिए 44 एंटी रोमियो दल बनाए गए हैं। इस तरह हर थाना क्षेत्र में एक टीम है। 150 से अधिक मोबाइल टीमें हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देश हैं कि टीमें सक्रिय रहें। छात्राओं को जागरूक करें। उनसे जानकारी लें। हकीकत में टीमें कहीं नजर नहीं आ रही हैं। कई बार घटनाएं होने पर टीम खानापूर्ति के लिए पहुंच रही हैं। इनकी निगरानी की भी व्यवस्था ठीक नहीं है।

 

यह है आंकड़ा
छेड़छाड़ - 170
दहेज उत्पीड़न - 500
दुष्कर्म - 90
(ये आंकड़े जनवरी से जुलाई तक के हैं)

तैयार करेंगे एक्शन प्लान
पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गाैड ने बताया कि आगरा को सेफ सिटी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित माहाैल में बाजार और स्कूल-कालेज जा सकें, इसके लिए एंटी रोमियो दस्ते की ड्यूटी लगती है। जागरुकता अभियान चल रहे हैं। महिलाओं से सुझाव और समस्याएं जानी जा रही हैं। अभियान के बाद एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। महिला अपराध में पुलिस तत्काल केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed