माहेश्वरी धर्मशाला में महिला संगठन ने किया कार्यक्रमों का आयोजन
सार
सोमवार को संगठन की तरफ से शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा एवं महिला व शिक्षक सम्मान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद प्रेमा झंवर ने कहा कि संगठन देश भर में महिलाओं के सहयोग से समाज को संस्कारवान बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। सोमवार को माहेश्वरी धर्मशाला पंजाबी कॉलोनी में कवयित्री सम्मेलन, गीता श्लोक प्रतियोगिता और शिक्षक सम़मान कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भागेदारी की।
विज्ञापन