{"_id":"631442a6d6a52776e33f6d7b","slug":"women-protest-for-water-in-gokulpura-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पानी न मिलने पर महिलाओं का सब्र टूटा, जाम लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पानी न मिलने पर महिलाओं का सब्र टूटा, जाम लगाकर किया हंगामा
Sun, 04 Sep 2022 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:46 AM IST
सार
बाड़ा चरन सिंह गोकुलपुरा में 15 दिन से पानी की दिक्कत को लेकर महिलाओं के सब्र टूट गया। आक्रोशित महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
जाम लगाती हुई महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के अशोक नगर वार्ड के क्षेत्र बाड़ा चरन सिंह और गोकुलपुरा में 15 दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा। गंगाजल की आपूर्ति ठप होने से महिलाओं के सब्र का बांध शनिवार को टूट गया। उन्होंने सेंट जोंस-गोकुलपुरा रोड पर जाम लगाया। दोपहर में दो घंटे तक महिलाएं हाथों में बाल्टियां लेकर सड़क पर खड़ी रहीं। बच्चों और पुरुषों के साथ पुलिस चौकी भी घेरी। महिलाओं को समझाकर प्रदर्शन खत्म कराया गया।
दोपहर में बाड़ा चरन सिंह की महिलाओं और बच्चों ने हाथों में खाली बाल्टियां लेकर गोकुलपुरा-सेंट जोंस रोड पर जाम लगा दिया। उन्होंने रिक्शों को सड़क पर खड़ा कर दिया और आवागमन रोक दिया। पुलिस के जाम खुलवाने की कोशिश करने पर महिलाएं नारेबाजी करने लगीं। पुलिस बल मंगाने के बाद महिलाओं को पार्षद राजेश प्रजापति और पुलिस अधिकारियों ने समझाया, तब जाकर जाम खुला।

बड़ी मुश्किल से लाइनें बिछवाईं
हमने बड़ी मुश्किल से पानी की लाइनें बिछवाई हैं। जलकल के महाप्रबंधक, इंजीनियर कान बंद करके बैठे हैं।- राजेश प्रजापति, पार्षदएक-दो दिन हो तो काम चला लें
एक या दो दिन की बात हो तो काम चला लें, पर यहां 15 दिनों से ही पानी नहीं मिला। ज्यादा समय पानी भरने में चले जाने से बच्चे पढ़ेंगे कब। - इमरती देवी, बाड़ा चरन सिंह
विज्ञापन