फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women protest for water in Firozabad

Firozabad: पानी की किल्लत पर फूटा आक्रोश, खाली बर्तन लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Jun 2022 07:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 07:10 PM IST
सार

जिले के कोटला रोड हरीनगर में बीस दिन से पानी नहीं आया, जिसे लेकर आक्रोशित महिलाएं खाली बर्तनों के साथ सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने जल्द पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
 
 

विज्ञापन
women protest for water in Firozabad
खाली बर्तनों के साथ प्रर्दशन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के कोटला रोड हरीनगर में 20 दिनों से पानी नहीं आया। इससे परेशान महिलाओं ने सोमवार को खाली बर्तन लेकर मोहल्ले की सड़क पर पहुंची और प्रदर्शन किया। नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पानी दो-पानी दो के नारे लगाए। 

विज्ञापन


श्रीराम कॉलोनी में बनी पानी की टंकी से कोटला रोड हरीनगर में सप्लाई दी जाती है। बीस दिनों से सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित होने के कारण सोमवार को उनका धैर्य जवाब दे गया। घर के काम छोड़कर महिलाएं खाली बर्तन लेकर घरों से बाहर आ गईं। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पानी दो पानी के नारे लगाने लगीं। नारेबाजी कर रहीं भूरी देवी, अंजू देवी, कृष्णादेवी, रानी, सीमा, विंधेश्वर पचौरी, पचौरी, अंजू देवी, आनंदी देवी, श्रीकांतादेवी का कहना था कि पिछले बीस दिनों से पानी की सप्लाई बाधित है। 

विज्ञापन

शिकायत की, नहीं हुई सुनवाई 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में जलकल विभाग के अफसरों से को अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। बीस दिन पहले पानी देर रात आ जाता था तब इतनी दिक्कत नहीं होती थी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नलकूप ऑपरेटर की मनमानी के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यदि नगर निगम द्वारा समस्या का निस्तारण जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के लिए तरस गए 

हरीनगर की रहने वाली आनंदी देवी ने बताया कि पिछले बीस दिन से एक बूंद पानी नहीं आया है। इस भीषण गर्मी में पानी न मिलने से परेशानी बढ़ गई है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। विंधेश्वर पचौरी ने कहा कि दूसरे मोहल्लों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। पानी की बाल्टियां उठाते उठाते हाथ दर्द करने लगे है। अफसर कोई सुनवाई नहीं कर रहे।

कराई जाएगी जांच 

जलकल महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि हरीनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि सप्लाई पाइप लाइन के कारण बाधित है तो लाइन को चेक कराया जाएगा। यदि नलकूप ऑपरेटर के कारण सप्लाई नहीं पहुंच रही तो नलकूप ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed