फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women Protest Against Smart Meters Over High Electricity Bills in Agra

स्मार्ट मीटर पर बवाल: महिलाओं का फूटा गुस्सा, बिजली घर घेरा; आक्रोश देख अफसर दफ्तर छोड़ भागे

Thu, 16 Apr 2026 08:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 08:25 AM IST
सार

आगरा में स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल और आपूर्ति समस्याओं को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली घर और उपखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिकारियों के समाधान न देने पर महिलाओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Women Protest Against Smart Meters Over High Electricity Bills in Agra
महिलाओं से बात करते दरोगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में छलेसर क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश मंगलवार को खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में महिलाएं भागूपुर स्थित बिजली घर पहुंची और स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर से ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान महिलाओं और विद्युत कर्मचारियों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अत्यधिक बढ़ गए हैं। साथ ही मामूली बकाया पर भी तुरंत बिजली काट दी जाती है, जबकि बिल जमा करने के बाद भी कई-कई दिन तक आपूर्ति बहाल नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली घर पर सुनवाई न होने से नाराज महिलाएं एत्मादपुर स्थित उपखंड कार्यालय पहुंच गईं, जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद अधिकारियों से मिली। समाधान न होने पर महिलाओं के तल्ख तेवर देख अफसर दफ्तर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

समाधान नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
महिलाओं के बढ़ते गुस्से को देख अधिशासी अभियंता मनोज कुमार भी कार्यालय से निकल गए। ग्रामीण महिलाओं ने करीब डेढ़ घंटे तक भागूपुर बिजली घर पर और उसके बाद लगभग दो घंटे तक उपखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बावजूद कोई संतोषजनक समाधान न मिलने पर महिलाओं का गुस्सा और बढ़ गया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बैजंती, रेशमा, रचना, अल्पना, मंजू, राजमाला, रेनू, प्रियंका, रेखा सहित दर्जनों ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed