फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women extinguished the burning pyre by pouring water in Mathura

Mathura: गोवर्धन में महिलाओं ने जलती चिता पानी डालकर बुझाई, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Wed, 09 Nov 2022 07:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Nov 2022 07:48 PM IST
सार

 एक दिव्यांग का बीमारी से अस्पताल में निधन हो गया था। कुछ लोग उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी महिलाएं पहुंच गई और पानी डालकर चिता को बुझा दिया। 

विज्ञापन
women extinguished the burning pyre by pouring water in Mathura
जलती चिता बुझाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में बुधवार को महिलाओं ने श्मशान में दिव्यांग की जलती चिता को पानी डालकर बुझा दिया। अंत्येष्टि में शामिल लोगों ने इसका विरोध किया तो महिलाएं उपद्रव पर उतर आईं। बाद में पुलिस मौजूदगी में मृतक के शव का अंतिम संस्कार हुआ। विरोध का कारण अंत्येष्टि स्थल आबादी के बीच में होना बताया गया।

विज्ञापन

 
बुधवार को भगवान दास अंध विद्यालय के एक दिव्यांग का बीमारी से अस्पताल में निधन हो गया था। लखन नाम का युवक अपने सहयोगियों के साथ मृतक के शव को अंत्येष्टी के लिए गोवर्धन डीग मार्ग स्थित महदार कुंड श्मशान स्थल लेकर पहुंचे। चिता को आग लगाने के बाद शिव नगर कॉलोनी से 12 से अधिक महिलाएं बाल्टी लेकर श्मशान स्थल पहुंची। 
विज्ञापन


यहां भरे बारिश के पानी को बाल्टियों से जलती चिता पर फेंक कर चिता की आग बुझा दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का अंतिम संस्कार कराया। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि मृतक के शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान के रास्ते पर कब्जा

महदार कुंड के समीप श्मशान स्थल के रास्ते पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। अंतिम संस्कार के समय लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed