फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women emancipated from prostitution, missing

देहव्यापार से निकली 43 संवासिनियां लापता, फिर उसी रास्ते जाने की आशंका

Sun, 07 Oct 2018 03:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 07 Oct 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
Women emancipated from prostitution, missing
प्रतीकात्मक तस्वीर

देहव्यापार के दलदल से जिन महिलाओं और युवतियों को मुक्त कराया गया था, एक साल बाद उन्हें ऐसे लोगों के सुपुर्द कर दिया गया, जोकि उनके वास्तविक परिजन थे ही नहीं। ऐसे में यही आशंका है कि महिलाओं और युवतियों को पुन: देह व्यापार में धकेल दिया गया। पुलिस अब तक उन्हें नहीं ढूंढ पाई है।

विज्ञापन


इलाहाबाद से मुक्त कराकर 67 संवासिनियों को आगरा भेजा गया था। एक साल के लिए उन्हें रखा जाना था। बाद में यह अवधि दो साल और बढ़ा दी गई। मगर, इससे पहले ही 43 संवासिनियों को अवैधानिक तरीके से गीता राकेश ने सुपुर्द कर दिया था। पुलिस की कई टीमों ने संवासिनियों को ढूंढने के प्रयास किए। 
विज्ञापन


संवासिनियों को सुपुर्दगी में लेने के लिए लोगों ने जो पते अंकित कराए थे, उन पतों पर पुलिस टीम भेजी गई। कई के पतों के बारे में पता नहीं चल सका। कई के घरों पर ताले लटके मिले। पुलिस अब तक किसी को ढूंढ नहीं सकी है। हाल ही में कोर्ट के आदेश पर महिलाओं और युवतियों को ढूंढने के लिए पुन: जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच संवासिनियां आगरा की 

43 में से पांच संवासिनियां आगरा की भी थीं। इनमें से तीन जगनेर क्षेत्र और दो शहर के हरीपर्वत क्षेत्र की थीं। दोबस्ती, पांच धौलपुर (राजस्थान), तीन अलवर, 21 इलाहाबाद, दो पश्चिम बंगाल, एक दिल्ली, एक पुणे (महाराष्ट्र) और तीन छतरपुर की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed