फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women devotees fainted due to over crowd in Banke Bihari temple Vrindavan mathura

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, बेहोश हुई महिला श्रद्धालु

Sun, 11 Sep 2022 02:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 02:13 PM IST
सार

फरीदाबाद से आए श्रद्धालुओं के दल में शामिल बल्लभगढ़ के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय महिला श्रद्धालु बेहोश हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Women devotees fainted due to over crowd in Banke Bihari temple Vrindavan mathura
बांके बिहारी मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रविवार को उमड़ी भक्तों की भीड़ में दम घुटने से 33 वर्षीय महिला श्रद्धालु बेहोश हो गई। महिला की हालत खराब होते देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल ही उसे उपचार के लिए रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन


ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान हुए हादसे के बाद भी कोई सबक नहीं लिया जा सका है। मंदिर में बेतहाशा भीड़ उमड़ रही है। गलियों और मंदिर के गेट पर भीड़ का भारी दबाव बन रहा है लेकिन इसके बाद भी भीड़ को नियंत्रित करने के कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। शनिवार को पूर्णिमा के अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी, तो वहीं रविवार सुबह भी मंदिर में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

 
गेट खुलने से पहले ही लग गई थी भीड़ 

रविवार की सुबह 7:45 पर दर्शन खुलने से पूर्व ही मंदिर के अंदर और बाहर हजारों भक्तों की भीड़ अपने आराध्य के दर्शन करने की अभिलाषा के साथ पहुंच गई। मंदिर में उमड़ी भीड़ के दबाव को देखकर एक बार तो सुरक्षा में लगे गार्ड और पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। मंदिर के निजी सुरक्षा गार्ड, कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने भीड़ को संभालने के साथ उन्हें एक स्थान पर जमा न होने दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद से आए दल के साथ थी महिला श्रद्धालु 

इस दौरान फरीदाबाद से आए श्रद्धालुओं के दल में शामिल बल्लभगढ़ के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय महिला श्रद्धालु ममता भीड़ और उमस के कारण दम घुटने से बेहोश हो गई। महिला श्रद्धालु के बेहोश होते ही मंदिर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मियों ने उसे  रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में उपचार के लिए भर्ती करवाया। 

खचाखच भरा हुआ था मंदिर परिसर

मंदिर के अंदर परिसर में भी भीड़ का भारी दबाव रहा। मंदिर भक्तों से खचाखच भरा हुआ था। उमस के कारण मंदिर परिसर में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। इधर आस्था में डूबे भक्त अपने आराध्य के दर्शन पाकर सभी दुख और दर्द को भूल गए एवं ठाकुरजी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed