{"_id":"5cf9432bbdec22076100d298","slug":"women-dead-body-found-in-a-sack-at-drain-police-pulled-out-from-jcb","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमानवीयताः नाले से मिला बोरे में बंद महिला का शव, पुलिस ने जेसीबी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमानवीयताः नाले से मिला बोरे में बंद महिला का शव, पुलिस ने जेसीबी से निकाला
Thu, 06 Jun 2019 10:15 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
नाले से मिला बोरे में बंद शव, पोस्टमार्टम गृह ले जातीं जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के मोहल्ला बिहारीनगर के पास गुरुवार देर शाम नाले में बंद बोरे में महिला का शव मिला। शव देखकर ऐसा लगता है कि तीन चार दिन पूर्व कहीं हत्या करने के ही बाद शव को यहां फेंका है। पुलिस ने जेसीबी से शव निकलवाया और उसमें ही डालकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह तक शव लाया गया।
बिहारीनगर के समीप नाले से काफी तेज दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध आने पर क्षेत्रीय लोगों ने देखा तो नाले में एक बोरी थी, जिससे दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी शहर संजय वर्मा, दरोगा उत्तर सतेंद्र सिंह राघव, चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे।
जेसीबी को मंगाकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने महिला की शनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शनाख्त नहीं हुई। महिला लाल रंग का सूट पहने हुए है। इसके बाद पुलिस उसे पोस्टमार्टम हाउस तक जेसीबी में ही डालकर ले गई।

क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा का कहना है कि नाले में बोरे में महिला का शव मिला है। शव तीन चार दिन पुराना लग रहा है। चेहरा खराब हो गया है। चूंकि शव महिला का था और बोरी के अंदर शव किस स्थिति में था, इसका अंदाजा मौके पर नहीं लग रहा था। तन पर कपडे़ हैं भी या नहीं पता नहीं चल रहा था इसलिए बोरी में बंद शव अस्पताल तक जेसीबी से भिजवाया था।