फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women cricketer Rashi of Agra has created many history with her bowling

Women's Cricket: बांग्लादेश में पहले शिकार को बेताब महिला क्रिकेटर राशि, गेंदबाजी से रचे हैं कई इतिहास

Tue, 04 Jul 2023 11:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Jul 2023 11:20 AM IST
सार

महिला क्रिकेटर राशि कन्नौजिया बांग्लादेश में होने वाले टूर्नामेंट में अपने पहले शिकार को बेताब हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कई इतिहास रचे हैं। 

विज्ञापन
women cricketer Rashi of Agra has created many history with her bowling
महिला क्रिकेटर राशि कन्नौजिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला ने वुमेंस टीम इंडिया की लेफ्ट ऑर्म स्पिनर राशि कन्नौजिया की आंखों में हार नहीं मानने का जुनून 10 साल की उम्र में देख लिया था। हेमलता काला कहती हैं कि बांग्लादेश में खेली जाने वाली टी-20 और एकदिवसीय शृंखला में दुनिया को पहली बार उनकी अपराजिता की छवि देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


राशि मूल रूप से आगरी की रहने वाली हैं। इनके कोच मनोज कुशवाहा कहते हैं कि अंतिम क्षणों तक जीत के लिए मैदान में डटे रहना राशि ने 12 साल की उम्र में सीख लिया था। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का परिणाम है कि वेस्टर्न रेलवे में उन्हें अपने यहां नौकरी दी।

विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास

राशि कन्नौजिया ने बताया कि काफी मेहनत की है। बांग्लादेश में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी।

कोच के सुझाव पर फैसला

राशि के पिता अशोक कुमार कहते हैं कि जिस दिन कोच मनोज कुशवाहा ने बेटी की प्रतिभा को मेरे से साझा किया, उसी दिन मैंने उसे क्रिकेटर बनाने का फैसला कर लिया। राशि की मां राधा कन्नौजिया टीम में चयन का श्रेय हेमलता काला और कोच मनोज कुशवाहा को देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं राशि की उपलब्धियां

  • वर्ष 2021 में भारतीय महिला चैंपियनशिप में सुपरनोवा टीम की सदस्य रहीं।
  • वर्ष 2021 में सीनियर महिला वन डे चैंपियनशिप में सर्वाधिक 18 विकेट लिए।
  • वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश अंडर-23 टीम की कप्तान रहीं।
  • जिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं में एक दर्जन बार प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed