फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women complain to Deputy Chief Minister Brajesh Pathak about occupation of public road

Firozabad: महिलाओं को रोता देख कार से उतरे डिप्टी सीएम, पीड़ा सुनकर दिया समाधान का आश्वासन

Sun, 11 Sep 2022 12:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 12:14 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के पास शिकायत करने पहुंची महिलाओं को पुलिस ने रोक दिया था। जिसके बाद ये महिलाएं वहां से हटी नहीं, बल्कि फूट-फूटकर रोने लगीं। डिप्टी सीएम ने जब ये दृश्य देखा, तो कार रुकवा ली और महिलाओं की शिकायत को सुना। 
 

विज्ञापन
Women complain to Deputy Chief Minister Brajesh Pathak about occupation of public road
रोती हुईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को सौ शैया अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी बीच सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे की शिकायत लेकर कुछ महिलाएं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलने पहुंचीं। पुलिस कर्मियों ने जब महिलाओं को रोक दिया तो वह किनारे होकर रोने लगीं। कुछ देर बाद डिप्टी सीएम वहां से कार में बैठकर चलने लगे। इसी बीच महिलाओं को रोता देखकर उन्होंने कार रुकवाई और नीचे उतरकर उनकी पीड़ा सुनी। नगर विधायक मनीष असीजा को समस्या का निस्तारण कराने को कहा।
विज्ञापन


महिलाओं ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि वह नई आबादी नगला पान सहाय की रहने वाली हैं। सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। नगला पान सहाय नई आबादी का इलाका नगर निगम की सीमा में आता है। उन्होंने कई बार नगर निगम अफसरों के साथ प्रशासनिक अफसरों से भी शिकायत की, लेकिन आज तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। सार्वजनिक रास्ते पर किया गया कब्जा भी नहीं हट सका। मुख्य रास्ता छोड़कर अन्य रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। न्याय के लिए दर-दर भटकने को विवश हैं।
विज्ञापन


शिकायत सुनने के साथ ही उपमुख्यमंत्री ने नगर विधायक मनीष असीजा से कहा कि आज इस मामले को गंभीरता से लेने के साथ ही सार्वजनिक रास्ते से कब्जा हटवा दें, जिससे महिलाओं को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed