फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women Commission President babita chauhan inspected Lady Loyal Hospital

UP: 'बेटा होने पर मांगते है 2100 रुपये...', लेडी लायल का हाल देख दंग रह गईं महिला आयोग अध्यक्ष, लगाई फटकार

Sun, 15 Jun 2025 10:40 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 15 Jun 2025 10:40 AM IST
सार

ओपीडी में मरीजों के बैठने के लिए बेंच की कमी थी, कई लोग जमीन पर बैठे थे। गर्मी से मरीज बेहाल मिले। अस्पताल में गंदगी भी फैली गई थी। इसको लेकर महिला आयोग अध्यक्ष ने फटकार लगाई।

विज्ञापन
Women Commission President babita chauhan inspected Lady Loyal Hospital
निरीक्षण करतीं महिला आयोग अध्यक्ष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान को लेडी लायल अस्पताल के निरीक्षण में कई जगह गंदगी दिखी। लिफ्ट खराब मिलीं और गर्मी से प्रसूताएं-गर्भवती बेहाल दिखीं। तीमारदारों ने आरोप लगाया कि बेटा होने पर 2100 रुपये और ड्रेसिंग के लिए 200 रुपये मांगे जाते हैं। इस पर अध्यक्ष ने प्रमुख अधीक्षक को फटकार लगाई।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान सुबह करीब 11:30 बजे लेडी लायल अस्पताल पहुंचीं। वार्ड में दो कूलर लगे थे, इसमें एक की मोटर खराब थी, जो गर्म हवा दे रहा था। प्रसूता महक, शोभा, पारो और कौशिक ने गर्मी से हालत खराब होने की बात कही। प्रमुख अधीक्षक डॉ. रचना गुप्ता ने अध्यक्ष को बताया कि पहले रुपये मांगे जाते थे, ऐसे लोगों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


 

आरओ प्लांट की पाइपलाइन कार्य नहीं कर रही थी। शौचालय के दरवाजे टूटे थे। ओपीडी में मरीजों के बैठने के लिए बेंच की कमी थी, कई लोग जमीन पर बैठे थे। अल्ट्रासाउंड सेंटर में कहा गया कि डॉक्टर देर से आते हैं और लंबी तारीख मिलती है।

 
विज्ञापन

तुम क्या सफाई करोगे, खुद तंबाकू खाते हो
वार्ड, गैलरी में गंदगी और कोनों में पीक मिलने पर अध्यक्ष नाराज हो गईं। उन्हें सफाईकर्मी तंबाकू खाता मिला, जिस पर उन्होंने कहा कि तुम क्या सफाई करोगे, जब खुद ही तंबाकू खाते हो।

अधीक्षक से तलब की है रिपोर्ट
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बताया कि करीब दो घंटे के निरीक्षण में हालत बदतर मिले। तीमारदारों ने बेटा-बेटी होने पर 2100 और 1100 रुपये और ड्रेसिंग के 200 रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इसकी अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की गई है। संबंधित विभागों को मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। एसी लगवाने के निर्देश दिए हैं, मौके पर खुद 4 कूलर भी दिलाए हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed