फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women, behind the veil, voted fiercely

Agra News: घूंघट की ओट में महिलाओं ने की जमकर वोट की चोट

Tue, 07 May 2024 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 May 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
Women, behind the veil, voted fiercely
घूंघट की ओट में महिलाओं ने की जमकर वोट की चोट
विज्ञापन

- सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइन में लगी दिखाई दीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। लोकसभा चुनाव के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करने में महिलाएं किसी प्रकार से पीछे नजर नहीं आईं। घूंघट की ओट में घर से बाहर निकलीं महिलाओं ने बूथों पर पहुंच वोट की चोट की। चूल्हा चौका छोड़कर लंबी-लंबी कतारों में लगी महिलाएं वोट डालने के लिए बड़े उत्साहित नजर आईं।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर मंगलवार को हुए मतदान में महिलाओं का उत्साह देखते बना। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं समूह के साथ मतदान केंद्रों में पहुंची। हाथों में मतदाता पर्ची और पहचान पत्र लिए तेज धूप भी महिलाएं लाइन में लगकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करतीं रहीं। घूंघट की ओट से बाहर निकली महिला बीना देवी, सुषमा और रीता का कहना था कि चूल्हा चौका तो रोज का काम है। आज महापर्व है, ऐसे में वह सब काम काज छोड़कर पहले अपने बूथ मतदान करने आईं है। वोट डालने के बाद घर जाकर काम देखेंगी।
विज्ञापन

घिरोर निवासी रामा देवी का कहना था कि लोकतंत्र में हिस्सेदारी के लिए आधी आबादी को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। लोकतांत्रिक अधिकार के तहत ही उन्हें देश की सरकार बनाने में वोट डालने का मौका मिलता है। वह इस मौके को नही छोड़ना चाहती। यही वजह है कि सभी काम छोड़कर पहले मतदान करने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed