{"_id":"619d118694d2ec15956ca717","slug":"women-beaten-built-house-cctv-goes-viral-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मकान बनाने को लेकर हुआ विवाद, ब्लॉक प्रमुख के पति ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मकान बनाने को लेकर हुआ विवाद, ब्लॉक प्रमुख के पति ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Wed, 24 Nov 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:15 AM IST
सार
मकान का लिंटर डलवाने के दौरान विवाद हुआ जिसमें ब्लॉक प्रमुख के पति ने महिलाओं को पीटा। इसका वीडियो वायरल हुआ है। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
कोतवाली सिकंदरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाना सिकंदरा क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख के पति की दबंगई सामने आई है। मकान का लिंटर डलवा रहे परिवार की महिलाओं और पुरुषों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का आरोप उन पर लगा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। जबकि पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अरतोनी गांव में मकान निर्माण के दौरान विवाद में महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति मारपीट करता दिख रहा है। आरोप है कि यह व्यक्ति ब्लॉक प्रमुख के पति हैं। घटनाक्रम 14 नवंबर का बताया जा रहा है।
अरतोनी निवासी बैजनाथ ने इस संबंध में आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह अपना मकान बनवा रहे हैं। 14 नवंबर को मकान का छज्जा डाला जा रहा था। ब्लॉक प्रमुख के पति पहुंचे और छज्जा बनाने का विरोध किया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान उन्होंने महिलाओं से मारपीट कर दी। दौड़ाकर पीटा। बैजनाथ का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर घटना के सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर डाल दिया। मामले में एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है। थाना अध्यक्ष सिकंदरा विनोद कुमार यादव ने तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी।