फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   WOMEN attempted self immolation in front of SP office in Mainpuri UP News

मैनपुरी: एसपी ऑफिस के बाहर महिला ने खुद पर डाला केरोसिन, फूल गए पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव; इसलिए उठाया ये कदम

Fri, 07 Apr 2023 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 12:12 PM IST
सार

एसपी ऑफिस के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों ने सजगता दिखाते हुए महिला से मिट्टी के तेल की बोतल छीन ली। सूचना पर सीओ सिटी मौके पर आ गए। महिला ने बताया कि बेटी लापता है, यदि वो नहीं मिली तो जान दे देगी। 
 

विज्ञापन
WOMEN attempted self immolation in front of SP office in Mainpuri UP News
महिला को पकड़ते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में नाबालिग पुत्री की बरामदगी को लेकर शुक्रवार की सुबह थाना ओंछा क्षेत्र निवासी एक महिला परिजन के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया, तभी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से तेल की बोतल छीन ली। सीओ सिटी महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता से जानकारी ली।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

थाना ओंछा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शुक्रवार की सुबह अपने परिजन के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। कार्यालय के बाहर उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालना शुरू कर दिया। यह नजारा देखकर एसपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी भागते हुए बाहर आए और महिला के हाथ से तेल की बोतल छीन ली। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह महिला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस उसकी अगवा हुई पुत्री को नहीं ढूंढ रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें - पुजारी निकला पापी: शराब पीकर बन जाता है हैवान, सामने आई ऐसी करतूत; ग्रामीणों को सता रहा ये डर

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी नहीं मिली तो दे देगी जान 

महिला ने आरोप लगाया कि ओंछा पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पहले भी कई बार शिकायत लेकर आ चुकी है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।  महिला का कहना था कि जब तक उसकी पुत्री नहीं मिल जाती। तब तक वह नहीं जाएगी। यदि पुत्री नहीं मिली तो वह जान दे देगी। बता दें कि उक्त महिला द्वारा कुछ दिन पूर्व भी एसपी कार्यालय के बाहर खुद पर डीजल डालकर आत्महत्या की कोशिश की गई थी। सीओ सिटी ने ओंछा पुलिस से कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। वहीं महिला को भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed