{"_id":"601ae1508ebc3e4c810c0f67","slug":"womed-died-due-to-suside-mainpuri-news-agr479143051","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कोसा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कोसा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। गांव कोसा में बुधवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी होने के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाक्षेत्र के गांव कोसा निवासी सुरजीत यादव की शादी सात दिसंबर 2020 को जनपद इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव नगला सिंह निवासी 19 वर्षीय पूजा के साथ हुई थी। बुधवार की सुबह पूजा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन गांव कोसा आ गए। बेटी का शव देख ससुरालीजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इस बीच ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालीजनों का कहना है कि अचानक सीने में दर्द होने के बाद पूजा की मौत हुई है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।