{"_id":"63f0c8c062d13b52d208b1e7","slug":"womans-dead-body-found-in-hazara-canal-kasganj-news-c-25-1-64707-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: हजारा नहर में उतराता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: हजारा नहर में उतराता मिला महिला का शव
Sat, 18 Feb 2023 06:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के गांव बढ़ारी वैश्य के समीप हजारा नहर में वृद्ध महिला का शव उतराता मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
ग्राम बढ़ारी वैश्य के समीप हजारा नहर में शुक्रवार की सुबह एक शव उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा तो सूचना फोन द्वारा कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से निकलवा कर शिनाख्त के प्रयास किए। काफी प्रयास के बाद भी जब पहचान न हो सकी तो पुलिस ने अज्ञात में पंचायत नामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र गिरि ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष प्रतीत होती है। ब्लाउज, पेटीकोट पहने है। शव पर चोट के कोई निशान नहीं है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। शिनाख्त के पुलिस के द्वारा किए जा रहे हैं।