फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman whose dead body found in religious place secret of murder not been revealed daughter also went missing

UP: धार्मिक स्थल में मिली थी जिस महिला की लाश, हत्या का राज तो खुला नहीं...17 वर्षीय भतीजी भी हो गई लापता

Thu, 06 Feb 2025 03:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Feb 2025 03:20 PM IST
सार

ताजमहल के पूर्वी गेट पर धार्मिक स्थल में जिस महिला की लाश मिली थी, उसकी हत्या का राज अभी तक नहीं खुल सका है। अब इस महिला की 17 वर्षीय भतीजी भी लापता हो गई है। उसका भी सुराग नहीं लग सका है। 

 

विज्ञापन
woman whose dead body found in religious place secret of murder not been revealed daughter also went missing
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताज पूर्वी गेट के पास लकड़हारा मस्जिद में सात महीने पहले हुई महिला की हत्या में पुलिस बेसुराग है। हत्या किसने और क्यों की? यह आज तक नहीं पता चल सका है। इधर, मृतका के परिवार की किशोरी चार सप्ताह से लापता है। परिजन बेटी की तलाश में भटक रहे हैं। उन्हें पुलिस से शिकायत पर भी राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


 

19 मई 2024 की है घटना
19 मई 2024 को ताजमहल पूर्वी गेट के पास स्थित लकड़हारा मस्जिद में 42 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई थी। महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला था। मृतका के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है। शक के दायरे में आए आरोपी का फोरेंसिक विज्ञानी की मदद से प्रोफाइल भी तैयार कराया गया। ताजगंज का युवक शक के दायरे में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी हुई लापता
उधर, मुकदमे के वादी और मृतका के भाई की 17 वर्षीय बेटी गायब हो गई है। वह 10 जनवरी की दोपहर तीन बजे दवा लेने के लिए निकली थी। तब से घर नहीं लौटी है। उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। इस पर थाना ताजगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पता चला कि बस्ती की एक युवती उसे ले गई है। युवती हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। ताजगंज में उसका मायका है। पति दुकान चलाता है। पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है।

 
विज्ञापन

तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश की जा रही है। काल डिटेल खंगाली गई है। जिस युवती पर आरोप है कि उससे और परिवार के लोगों से बात की गई है। उनका कहना है कि युवती उनकी दुकान पर आती थी। वह कहां गई, किसी को पता नहीं है। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद का कहना है कि पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed