फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman who came to market with her husband cheated and ran away with her lover

UP: पत्नी ने बीच बाजार में दिया ऐसा धोखा, शर्म से पानी-पानी हुआ पति; पुलिस से भी नहीं मिला सका नजरें

Thu, 08 Jun 2023 04:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 04:39 PM IST
सार

पति को मिठाई लेने भेज कर महिला गायब हो गई। जब पति वापस आया तो वो उसे नहीं मिली। पत्नी के यूं लापता होने से वह परेशान हो गया। फिर बाद में ऐसी सच्चाई के बारे में पता चला, जिससे वो खुद ही शर्मसार हो गया। 
 

विज्ञापन
woman who came to market with her husband cheated and ran away with her lover
प्यार में धोखा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा कुरावली बाजार में पति के साथ दवा लेने आई महिला प्रेमी के साथ चली गई। महिला ने पति को मिठाई लाने के लिए भेज दिया था। जब वापस लौटा तो वहां कोई नहीं था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

थाना घिरोर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई है। पांच जून को पत्नी उसे दवा के बहाने मायके लेकर पहुंची। कस्बा बाजार में कुछ देर रुकने के बाद घिरोर रोड आ गई। वहां पति से कहा कि वह मिठाई लेकर आए। पत्नी की बात मानकर पति मिठाई लेने के लिए चला गया। कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो देखा कि पत्नी वहां पर नहीं थी। उसने काफी तलाश की, लेकिन पत्नी का  कोई पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तेज रफ्तार ने ली दो की जान: सड़क किनारे कर रहे थे वाहन का इंतजार, कार ने रौंदा; युवती सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वालों को दी सूचना

इसके बात उसने पत्नी के मायके वालों को सूचना दी। वे भी बाजार में आ गए। इसके बाद पता चला कि पत्नी भानपुरा निवासी सुचित के साथ चली गई है। जब इस बारे में आरोपी युवक की मां से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी सुचित ही के साथ ही गई है। बताया गया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। 

ये भी पढ़ें - UP: साहब! मैंने उस लड़के से शादी की तो उसकी प्रेमिका मर जाएगी और...बात सुनकर पुलिस भी शर्म से हुई पानी-पानी

थाने में की शिकायत 

इसके बाद पीड़ित पति थाने पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सुचित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - Agra News: 616 करोड़ रुपये मुआवजा देकर शहर का बदलेगा हाल, इनर रिंग रोड और ग्रीन बेल्ट के साथ होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed