फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman was beaten with sticks dragged by her legs video going viral In Mathura

UP: दो पक्षों के झगड़े में बीच बचाव कराने की सजा...महिला को डंडों से पीटा, पैर पकड़ घसीटा; देखें वायरल वीडियो

Sat, 14 Sep 2024 12:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 12:33 PM IST
सार

महिला के साथ पड़ोसियों ने जिस तरह मारपीट की, उसका वीडियो हैरान कर देने वाला है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह महिला की पिटाई की और फिर पैर पकड़कर गली में घसीटा गया। 

 

विज्ञापन
woman was beaten with sticks dragged by her legs video going viral In Mathura
महिला की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा  में पांच दिन पूर्व जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।  विवाद में बीच बचाव कराने आई महिला के साथ दूसरे पक्ष ने मारपीट कर दी। उसे घेर लिया गया। डंडों से पीटा गया और फिर पैर पकड़कर घसीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस को दोनों पक्षों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन




थाना मगोर्रा के गांव ऊंचागांव निवासी सुंदर सिंह पुत्र सोबरन सिंह और गुड्डू पुत्र बृजलाल के बीच पिछले कई दिनों ने जमीनी विवाद चल रहा है। चार दिन पूर्व जमीन पर दीवार बनाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान बीच बचाव कराने आई महिला के साथ मारपीट कर दी गई। उसे डंडों से पीटा गया और फिर दो लोगों ने हाथ और पकड़कर उठाया और गली में पटक दिया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


हालांकि इस घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी की। थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि जमीन पर दीवार लगाने को लेकर विवाद हुआ था। मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed