{"_id":"66f66c0df7d559002509f6b0","slug":"woman-upset-with-neighbour-attempts-suicide-by-pouring-diesel-cried-bitterly-in-front-of-sdm-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पड़ोसी से परेशान महिला, डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास...उपजिलाधिकारी के सामने फूट-फूटकर रोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पड़ोसी से परेशान महिला, डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास...उपजिलाधिकारी के सामने फूट-फूटकर रोई
Fri, 27 Sep 2024 01:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 Sep 2024 01:55 PM IST
सार
पड़ोसी यदि अच्छा न हो, तो वहां रहना दूभर हो जाता है। ऐसा ही मामला सामने आया खेरागढ़ में, जहां पड़ोसी की हरकतों से महिला इस कदर तंग आ गई, कि आत्मदाह करने पर उतारू हो गई। समय रहते होमगार्ड ने उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी के सामने फूट-फूटकर रोई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ उपजिलाधिकारी कार्यालय में आई महिला ने डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। वहां तैनात होमगार्ड ने महिला को बचा लिया। फिर क्या था ये महिला फूट-फूटकर रोने लगी। बताया कि पड़ोसी उसकी मकान नहीं बनने दे रहा है। आए दिन उसे परेशान करता है। पीड़िता की शिकायत के बाद एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे शांत कराया।
महिला का आरोप था कि उसके पड़ोसी मकान नहीं बनने दे रहे हैं। झगड़ा करते हैं और उसकी दीवार को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्षियों के विरुद्ध कई बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन विपक्षियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शुक्रवार को भी उन्हीं की शिकायत लेकर अधिकारियों से मिलने पहुंची थी। ठोस कार्रवाई न होने से आहत कार्यालय से बाहर निकलते ही अपने ऊपर डीजल उड़ेल लिया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता से बोतल और थैला छीन लिया। शोर सुनकर एसडीएम, तहसीलदार दौड़कर कार्यालय से बाहर निकले। उन्होंने महिला को समझा बुझा कर शांत किया। पुलिस बुला ली गई। कुछ देर बाद विपक्षी भी कार्यालय पहुंच गया, उसको भी पुलिस ने पकड़ लिया।