{"_id":"615b44f18ebc3e4715055d6f","slug":"woman-troubled-by-illness-and-financial-constraints-committed-suicide-mainpuri-news-agr510284323","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी एक महिला ने रविवार की देर रात घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि घर के सभी लोग बीमार चल रहे थे, जिनकी बीमारी में काफी खर्च हो रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इस वजह से ही महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली क्षेत्र निवासी 52 वर्षीय राजकुमारी के पति कन्हैया लाल लोगों के घरों में पूजा-पाठ कर जीवन यापन करते हैं। अचानक बीमारी ने घर में दस्तक दी। कन्हैया पहले से ही बीमार रहते थे, पुत्रवधु भी बीमार हो गई। हालत इतनी खराब हो गई कि कानपुर में इलाज चल रहा। जैसे-तैसे इलाज के लिए रुपये जुटाया जा रहा था, दो तीन दिन से राजकुमारी भी बुखार की चपेट में आ गई थी। आर्थिक तंगी और बीमारी में होने वाले खर्च से परेशान होकर रविवार की रात महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर देर रात पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।