फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman tries to commit suicide after escaping from lover's house

प्रेमी के घर से भगाने पर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश

Thu, 16 Sep 2021 01:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman tries to commit suicide after escaping from lover's house
किरावली (आगरा)। मोबाइल फोन पर गलत नंबर लग जाने के कारण दिल्ली के शहादरा इलाके की रहने वाली एक महिला की दोस्ती किरावली के एक युवक से हो गई। अब वह महिला युवक के घर तक आ पहुंची और उसके साथ रहने पर अड़ी है। युवक के घरवालों के भगाने पर उसने ब्लेड मारकर खुदकुशी की भी कोशिश की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि महिला शादीशुदा है। मोबाइल फोन के जरिए महिला की यहां के एक युवक से दोस्ती हो गई थी। चार दिन पहले युवक से मिलने के लिए वह महिला घर से किरावली आ गई। पर, युवक के घरवालों ने महिला को डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन

इस पर बुधवार को उसने खुद की जान लेने की कोशिश की। सूचना पर किरावली चौकी पुलिस उसे पूछताछ के लिए लेकर आई। चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि महिला अपने बारे में ठीक से कुछ बता नहीं रही है। चौकी प्रभारी ने उसे अछनेरा थाने भेजा। जहां महिला पुलिसकर्मी उससे पूछताछ कर रही है। वहीं युवक के गांववालों की मानें तो महिला युवक के साथ रहने पर अड़ी थी। वह यही कह रही थी कि यदि युवक उसे अपने साथ नहीं रखेगा, तो वह आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed