फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman throws neighbor's son in a well in agra

सास-बहू की लड़ाई में दखल से खफा महिला ने पड़ोसन के बेटे को कुएं में फेंका, गिरफ्तार

Thu, 27 Feb 2020 02:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Woman throws neighbor's son in a well in agra
आरोपी महिला, पीड़ित मासूम - फोटो : Amar Ujala
आगरा जिले के सहनपुर गांव में सास की पिटाई के दौरान पड़ोसन के बीच बचाव करने से नाराज महिला ने मंगलवार की शाम उसके साढ़े चार वर्षीय बेटे लव को कुएं में फेंककर जान लेने की कोशिश की। खोजबीन के दौरान पता चलने पर ग्रामीणों ने बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी थाने के ग्राम सहनपुर निवासी सत्येंद्र सिंह का साढ़े चार वर्षीय पुत्र लव मंगलवार की शाम करीब छह बजे घर के सामने खेलते हुए अचानक गायब हो गया था। काफी देर तक बच्चे के नजर नहीं आने पर घरवाले उसकी तलाश में जुटे। 
विज्ञापन


इस दौरान किसी ने बताया कि कुछ देर पहले गांव की ही महिला सुनीता देवी पत्नी जितेंद्र सिंह बच्चे को खेतों की तरफ ले जाते दिखी थी। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन और ग्रामीण खेतों की ओर उसकी खोजबीन करने लगे। तभी महिलाओं को कुएं से बच्चे की रोने की आवाज आई। गनीमत रही कि कुएं में पानी नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की ही दो महिलाओं ने अपनी साड़ी से कुएं से बच्चे को बाहर निकाला। पीड़ित परिवार ने बताया कि महिला सुनीता ने बच्चे को कुएं में फेंकने के बाद उसमें ऊपर से कूड़ा भी डाल गई थी। जिससे मासूम का दम घुट कर उसकी मौत हो जाए। पुलिस ने बच्चे के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चाऊमीन खिलाने के बहाने ले गई  
 
साढ़े चार साल के बच्चे लव को आरोपी महिला सुनीता चाऊमीन खिलाने के बहाने फुसलाकर खेतों की तरफ ले गई थी। जहां उसने कुएं में उसे पटककर मार डालने का प्रयास किया। कुएं में फेंके जाने से बच्चे को चोटें भी आई हैं। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

घटना के पीछे मामूली सी रंजिश 

मासूम के पिता सत्येंद्र सिंह ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व आरोपी महिला सुनीता देवी अपनी सास को पीट रही थी। पड़ोसन होने के नाते लव की मां बीच बचाव करने पहुंच गई। इसी से वह रंजिश मानकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की। घटना के बाद पकड़ी गई आरोपी महिला का थाने में रोती रही। वह ग्रामीणों से बार-बार माफी देने के लिए गिड़गिड़ा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed