फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman thrashed after tearing clothes and made video in agra

Agra News:  महिला के कपड़े फाड़ने के बाद की पिटाई, आरोपियों ने बर्बता की हदें की पार

Tue, 13 Sep 2022 09:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 09:27 PM IST
सार

पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Woman thrashed after tearing clothes and made video in agra
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में युवकों की दबंगई का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे दो युवक एक महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

विज्ञापन


मामला थाना खेरागढ़ क्षेत्र का बताया गया है। कुछ दिनों पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में युवकों ने एक महिला के कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला का पिटाई करते हुए वीडियो भी बनाया, जो वायरल हो गया।
विज्ञापन


इस मामले में महिला के पति ने तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र और बिज्जो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के मुताबिक घटना के समय महिला घर में अकेली थी। वह किसी काम से आगरा गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आए। इन लोगों ने पहुंचते ही महिला के कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर पिटाई की और इसका वीडियो भी बना लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed