फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman suffering from fever resident of Kosma dies in Agra

कोसमा में डेंगू से महिला की मौत, कई बीमार मचा हड़कंप

Sat, 04 Sep 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Woman suffering from fever resident of Kosma dies in Agra
घिरोर/कोसमा। क्षेत्र के गांव कोसमा हिनूद निवासी बुखार से पीड़ित महिला की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला की जांच रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण मिले थे। वह एनएस-वन पॉजिटिव थीं। वहीं गांव में अन्य लोग भी बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

कोसमा हिनूद निवासी धीरज कुमारी पत्नी मनोज कुमार शाक्य को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात 12 बजे उनकी मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी को तीन दिन पूर्व बुखार आया था, दो दिन गांव में ही उपचार कराया। जब लाभ नही मिला तो आगरा ले गए। जहां चिकित्सक ने जांच करवाई तो ड़ेंगू की पुष्टि हुई और इलाज के दौरान मौत हो गई। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से टीम भेजकर जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

----
पीएचसी पर नहीं है डाक्टर
कोसमा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है पर दो वर्ष से चिकित्सक की तैनाती नहीं है। क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग झोलाछाप से उपचार करवाने को मजबूर हैं। धर्मवीर सिंह राही ने प्रशासन से पीएचसी पर चिकित्सक नियुक्त करवाने तथा क्षेत्र के मजरों, ढकरई नगला खुशाली, लखई, भैंसमाई, चापरी, धीप, नगला मोहन, नगला रामसिंह, नगला राजा, हाविलिया, विधूना, कासगंज आदि ग्रामों में टीम भेजकर जांच और उपचार करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोसमा निवासी महिला की मौत की जानकारी मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। बुखार पीड़ितों को उपचार दिलाया जाएगा।
डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed