फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman shot himself after unsatisfied of panchayat decisions in agra

दुष्कर्म की कोशिश में पंचायत ने सुनाया ऐसा फैसला, पीड़िता ने खुद को गोली मारकर दी जान

Tue, 01 Jan 2019 09:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Jan 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
woman shot himself after unsatisfied of panchayat decisions in agra
आत्महत्या
आगरा के अछनेरा क्षेत्र में दुष्कर्म की कोशिश का मामला पंचायत में निपटा दिए जाने से आहत 35 वर्षीय पीड़ित महिला ने मंगलवार शाम खुदकुशी कर ली। महिला के साथ दो दिन पहले पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। 
विज्ञापन


महिला ने दोपहर को पति से कहा कि पंचों ने आरोपी को माफी देकर ठीक नहीं किया। इसके बाद शाम को उसने पति की लाइसेंसी बंदूक से गले में गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वो सुसाइड नोट भी छोड़ गई है।
विज्ञापन


महिला के पति का कहना है कि वो भी राजीनामा नहीं चाहता था, लेकिन गांव के दबंग लोगों ने उस पर दबाव बनाया। उसे धमकी दी कि राजीनामा नहीं लिखा तो ठीक नहीं होगा। वह डर गया था। पंचायत में उसकी पत्नी को नहीं बुलाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पंचों ने ठीक नहीं किया'

उसे बाद में पता चला तो सदमा लगा। उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। यही कहे जा रही थी कि पंचों ने ठीक नहीं किया, दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक को सजा मिलनी चाहिए। शाम को पीड़िता ने पति की लाइसेंसी बंदूक ली। 

पैर से ट्रिगर दबाया और गले में गोली मार ली, जो सिर के पार निकल गई। पति किसान है। पीड़िता उसकी दूसरी पत्नी थी। पहली की मौत हो जाने के बाद शादी हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं।

पंचों को सबक मिलना चाहिए

महिला ने खुदकुशी से पहले पति से कहा कि दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को जेल जाना चाहिए था। जिन पंचों ने धमकी देकर राजीनामा कराया, उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्हें भी सबक मिलना चाहिए।

गांव से फरार हो गए आरोपी

महिला के खुदकुशी करते ही सबसे पहले वो युवक गांव से भाग गया, जिस पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप है। इसके बाद गांव के वे लोग भी फरार हो गए, जो पंचायत में शामिल रहे। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पंचायत में प्रधान का पति भी शामिल है। पुलिस प्रधान के पति से पूछताछ कर रही है।

दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पंचों द्वारा राजीनामा करा दिए जाने से महिला आहत थी। इसी कारण खुदकुशी की है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के साथ पंचों पर भी कार्रवाई होगी। 
-अखिलेश नारायण, एसपी पश्चिम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed