फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman sexually assaulted by five men in agra

आगरा में शर्मनाक वारदात: मैरिज होम में पांच लोगों ने किया महिला से दुष्कर्म, सड़क पर फेंककर फरार

Mon, 26 Apr 2021 08:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Apr 2021 08:47 PM IST
सार

आगरा जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला हलवाई के साथ पूड़ी बेलने का काम करने गई थी। दुष्कर्म का आरोप हलवाई और उसके साथियों पर है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
woman sexually assaulted by five men in agra
पीड़िता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

आगरा जिले के थाना बरहन क्षेत्र के आंवलखेड़ा स्थित मैरिज होम में शादी समारोह में पूड़ी बेलने के कार्य में लगी महिला से हलवाई और उसके चार साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला को आरोपी सड़क पर गंभीर हालत में फेंककर भाग गए। पीड़िता ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, महिला के पति ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली है। वह शादी समारोह में हलवाई के साथ पूड़ी बेलने का कार्य करती है। रविवार रात को वह बरहन क्षेत्र के सपा नेता के मैरिज होम में अपनी साथी महिला के साथ हलवाई के बुलाने पर काम करने गई थी। आरोप है कि देर रात हलवाई गांव शेरखा निवासी प्रेम सिंह और उसका साथी काका उसे किसी काम के बहाने मैरिज होम के कमरे में ले गया। कमरे में तीन लोग और थे। पांचों लोगों ने उसे पकड़ लिया। प्रेम सिंह, काका और उनके तीन साथियों ने उससे दुष्कर्म किया। इससे वो बेहोश हो गई। 
विज्ञापन


लुटेरी दुल्हन: 67 साल के व्यापारी की हत्या से पहले बनाए वीडियो, फिर की खौफनाक वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बेहोशी की हालत में उसे आंवलखेड़ा चौराहा पर सड़क किनारे फेंककर भाग गए। महिला की हालत गंभीर थी। तड़के होश आने पर वो पास ही स्थित पुलिस चौकी पर पहुंची। मगर, वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। बाद में कुछ ग्रामीण आ गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इस पर थाना बरहन के प्रभारी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। 

महिला की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। होश में आने पर पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को आगरा रेफर कर दिया। महिला को राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अभी उसकी हालत गंभीर बनी है। घटना की जानकारी पर एसएसपी मुनिराज जी और एसपी ग्रामीण पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, तीन हिरासत में 
एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि महिला ने हलवाई सहित पांच लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। 

चौकी पर दो घंटे पड़ी रही पीड़िता
बरहन थाना में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी फिरोजाबाद में पंचायत चुनाव में लगी थी। इस कारण थाना सहित चौकी पर भी फोर्स नहीं था। आरोपी पीड़िता को चौकी आंवलखेड़ा के पास छोड़कर गए थे। एक सिपाही ही चौकी पर मौजूद था, लेकिन वो भी कोरोना संक्रमित हो गया है। 

इस कारण चौकी पर पुलिसकर्मी नहीं थे। पीड़िता सबसे पहले चौकी पर आई थी। मगर, पुलिसकर्मी नहीं थे। इस कारण दो घंटे तक गंभीर हालत में वहीं पड़ी रही। तड़के ग्रामीणों के निकलने पर उसने मदद मांगी। तब ग्रामीणों ने 112 पर कॉल किया। इसके बाद ही पुलिस पहुंची।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed