{"_id":"5bf4894ebdec22697c0a9cff","slug":"woman-sexually-assaulted-by-constable-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुलिस चौकी में महिला से दुष्कर्म, सिपाही ने जांच के बहाने बुलाकर बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुलिस चौकी में महिला से दुष्कर्म, सिपाही ने जांच के बहाने बुलाकर बनाया हवस का शिकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Updated Wed, 21 Nov 2018 03:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा की एक विवाहिता ने थाना कोसीकलां के एक सिपाही पर जांच के बहाने पुलिस चौकी में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहसील दिवस पर एसडीएम के समक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एसडीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र की एक महिला मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंची। महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए थाना कोसीकलां में तैनात एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
एसडीएम ने महिला के शिकायती पत्र पर जांच कराने का आश्वासन दिया। पीड़िता का आरोप है कि एक माह पूर्व उसने पति के खिलाफ एसएसपी मथुरा को शिकायत की थी।
इसके बाद जांच के लिए सिपाही का फोन आया। पांच नवंबर को वह घंटाघर स्थित चौकी पर अपनी मौसी की बेटी के साथ पहुंची थी। आरोप है कि सिपाही ने जांच में देर लगने का बहाना बनाकर उसकी मौसी की लड़की को वापस भेज दिया।

इसके बाद सिपाही पूछताछ करने की कहकर कमरे में ले गया। यहां उसने दुष्कर्म किया। उसने इस मामले को लेकर छह नवंबर को थाने में शिकायत भी की, पर उनकी सुनवाई नहीं की गई।
एसडीएम ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उधर, सिपाही ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उसे जबरन फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
एसडीएम ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उधर, सिपाही ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उसे जबरन फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।