{"_id":"5bab6a32867a557f365c3078","slug":"woman-set-fire-with-two-innocent-children-three-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ लगाई आग, तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ लगाई आग, तीनों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Wed, 26 Sep 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में दिल दहलाने वाली घटना हुई। एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस विभत्स घटना के बाद पूरे इलाके में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
आग से तीन की मौत की खबर आग की तरह फैली। घटना स्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग बुझाई और घायल बच्ची की निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर में एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ रहती थी। महिला का पति उत्तराखंड में कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है। महिला ने बुधवार को बच्चियों सहित अपने ऊपर केरोसिन डाला और आग लगा ली। सभी धूं-धूंकर कर जलने लगीं।
विज्ञापन
आग की लपटें देख और चीख-चित्कार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोग आग बुझाने लगे। आग में काबू पाने में देर लग गई। इस हादसे में महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरी बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।