{"_id":"5b69459e4f1c1b49778b683d","slug":"woman-saved-seven-year-old-girl-from-rape-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेरे में रहने वाली महिला ने बचाई मासूम बच्ची की आबरू, आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरे में रहने वाली महिला ने बचाई मासूम बच्ची की आबरू, आरोपी दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। वो बच्ची को बहाने से झाड़ियों में ले गया था। एक महिला ने बच्ची का शोर सुना। वो उसे बचाने पहुंच गई।
यह देखकर आरोपी भागने लगा। महिला ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। इसके बाद अन्य महिलाओं के आने पर पिटाई लगाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
रविवार रात को नगर परिक्रमा के चलते क्षेत्र में काफी भीड़भाड़ थी। इस कारण बच्ची और उसके परिजन घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी पड़ोस का 25 साल का युवक आया और बच्ची को टाफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया।

महिला ने पीछा कर आरोपी दबोचा
कुछ दूरी पर झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। झाड़ियों के पास ही डेरे बने हुए हैं। यहां पर बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। एक महिला कैलाश शौच के लिए आई थी।
उसने बच्ची की आवाज सुनी तो वो पहुंच गई। यह देखकर युवक भागने लगा। कैलाश ने साहस दिखाते हुए युवक को पीछा करके पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाई। शोरशराबा होने पर डेरे की अन्य महिलाएं आ गईं। उन्होंने भी आरोपी युवक की पिटाई लगाई।
उधर, बच्ची को ढूंढते हुए उसके परिजन भी आ गए। सूचना पर सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मनोज है। उसको सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।