फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman said husband should pay for expenses and she will live with her lover in Agra

इश्क का भूत: थाने में महिला बोली- खर्चा दे पति, रहूंगी प्रेमी के साथ; पूरी बात सुनकर पुलिस भी न निकाल सकी हल

Mon, 01 Jul 2024 05:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 05:19 PM IST
सार

ताजनगरी में थाने में पहुंची महिला ने कहा कि पति खर्चा दे लेकिन मैं प्रेमी के साथ रहूंगी। पूरी बात सुनकर पुलिस भी न निकाल सकी हल। अगली तारीख पर बुलाया। 

विज्ञापन
woman said husband should pay for expenses and she will live with her lover in Agra
woman demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में महिला की बात सुनकर लोग हैरान रह गए। महिला ने काउंसलर के सामने शर्त रखी। कहा कि पति, मेरा और बच्चों का सारा खर्च दे। लेकिन, मैं प्रेमी के साथ ही रहूंगी। प्रेमी से उसका दिल लग गया है। पति ने कहा कि जब तक पत्नी साथ नहीं रहती, वह खर्चा नहीं दे सकता है।

विज्ञापन


काउंसलर डॉ. अमित ने बताया कि दोनों की शादी के 10 साल हो चुके हैं। महिला हाथरस की है और लड़का आगरा का। दो लड़कियां हैं। पति अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता है और पत्नी को समय नहीं दे पाता था। पत्नी का कहना है कि इसलिए उसने अकेलेपन को दूर करने के लिए प्रेमी बना लिया है। 
विज्ञापन


कहा कि अब वह अपने प्रेमी के साथ दोनों लड़कियां लेकर रह भी रही है। बच्चे उसके पति के हैं तो खर्चा भी वही दे। प्रेमी पहले से शादीशुदा है और उसको भी अपनी पत्नी, बच्चों का खर्चा उठाना है। उस पर पहले से ही जिम्मेदारी है। काउंसलर ने कोई समझौता न होने पर दोनों को अगली तारीख दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed