फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman's body found near railway track

रेलवे ट्रैक के पास मिला महिला का शव

Sun, 06 Nov 2022 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found near railway track
कासगंज। एक महिला का शव रविवार को रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। परिवारीजन का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

नगला कंचन निवासी कमलेश पत्नी पप्पू का शव रविवार की सुबह डोरई रेलवे ट्रैक के पास मिला। जानकारी पर परिजन, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन ने बताया कि महिला दो साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। वह आए दिन घर से इधर-उधर चली जाती थी। रविवार को भी सुबह घर से चली गई थी। महिला को परिजन इधर-उधर ढूंढ रहे थे। तभी पप्पू को सूचना मिली कि उसकी पत्नी का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है। परिवारीजनों ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed