फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman's body found hanging in the room in agra

आगरा: कमरे में फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, पति सहित छह पर मुकदमा

Tue, 26 Nov 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in the room in agra
घटनास्थल पर खड़े स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के शोभा नगर में सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में महिला का शव घर में फांसी पर लटका मिला। मृतका के मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


फ्रीगंज निवासी सोनू उर्फ कान्हा (24) पुत्री हिटलर सिंह की शादी 30 अप्रैल 2018 को शोभा नगर निवासी देवेश कुमार के साथ हुई थी। देवेश प्राइवेट नौकरी करता है। उनका आठ महीने का बेटा भी है। दोनों घर की छत पर बने कमरे में रहते थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह सोनू घर में अकेली थी। पति सुबह 11 बजे घर आया तो उसके कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। इस पर उसने खिड़की से देखा। कमरे में पंखे के कुंडे से फांसी के फंदे पर सोनू का शव लटका हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मायका पक्ष ने लगाए यह आरोप

यह देखकर देवेश शोर मचाता हुआ भाग गया। इस पर लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं मृतका के परिजन भी आ गए। मृतका के पिता का आरोप है कि पति और अन्य ससुराली दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। इसके लिए बेटी सोनू का उत्पीड़न किया जाता था। 

कई बार ससुरालियों को समझाया, लेकिन नहीं माने। पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर, तीन ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed