फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman returning from wedding ceremony dies in vehicle collision

Agra News: शादी समारोह से लौट रही महिला की वाहन की टक्कर से मौत

Wed, 28 Jun 2023 04:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 28 Jun 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Woman returning from wedding ceremony dies in vehicle collision
शादी समारोह से लौट रही महिला की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन


कुंदनपुर में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी



कुसमरा।



गांव कुंदनपुर में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में महिला की मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

थाना किशनी क्षेत्र के गांव कुंदनपुर निवासी वीरेंद्र त्यागी के घर में मंगलवार की रात पुत्री की बरात आई थी। बरात में एक पिकअप जिसमें डीजे लगा हुआ था। डीजे पर डांस करते हुए बराती दुल्हन के घर की ओर आ रही थी। इस दौरान शादी कार्यक्रम में शामिल होकर सुरेंद्र जाटव अपनी पत्नी सुनैना (40) निवासी ऊंचा इस्लामाबाद के साथ घर वापस लौट रहे थे। तभी डीजे लदी पिकअप ने सुनैना को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन पति व अन्य लोग जिला अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही सुनैना की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतका के पति सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक सचिन निवासी गांव संतपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



दो बेटियों की हो चुकी है शादी

परिजन ने बताया कि सुनैना के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं बेटे अभी अविवाहित हैं, मंगलवार रात को हुए हादसे में सुनैना की मौत के बाद पति, बच्चों व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed