फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman put garland around her boyfriend neck in front of her husband in mainpuri

इश्क का जुनून: तीन बच्चों को छोड़ महिला ने पति के सामने थामा प्रेमी का हाथ, नया 'घरवाला' रिश्ते में देवर

Thu, 03 Mar 2022 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Mar 2022 06:36 PM IST
सार

महिला अपने प्रेमी के साथ तहसील मुख्यालय आई। उसका पति भी आया। पति के सामने ही महिला ने प्रेमी के गले में माला डाल दी और उसके साथ चली गई। 

विज्ञापन
Woman put garland around her boyfriend neck in front of her husband in mainpuri
प्रेमी को माला पहनाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल तहसील में गुरुवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक महिला ने शपथ पत्र पर पति के साथ न रहने की बात लिख दी। साथ आए प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। पति देखता रह गया और पत्नी दूसरे पति के साथ वहां से चली गई। यह मामला लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। बताया गया है कि महिला के गांव के ही रहने वाले मुंहबोले देवर से प्रेम संबंध हो गए। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। पति को इस बात की भनक भी नहीं लग सकी। महिला ने देवर के साथ रहने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन


गुरुवार को महिला मुंहबोले देवर के साथ तहसील मुख्यालय पहुंची। कुछ देर बाद उसका पति भी वहां आ गया। उसकी मौजूदगी में महिला ने शपथ पत्र पर पति से अलग रहने की बात लिख दी। पति कुछ समझ पाता, उससे पहले ही महिला ने मुंहबोले देवर के गले में वरमाला डाल दी। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने काफी समझाया, नहीं मानी पत्नी

पति ने महिला को काफी समझाया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुई। वह मुंहबोले देवर के साथ कार में बैठ कर वहां से चली गई। महिला के पति का कहना है कि जब पत्नी साथ नहीं ही रहना चाहती तो वह क्या कर सकता है। उसने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह चली गई और तीनों बच्चों को छोड़ गई।   

उधर, महिला का कहना था कि पति शराबी है और कुछ कमाता नहीं था। परेशान होकर उसने मुंहबोले देवर के साथ रहने का फैसला किया। वहीं महिला द्वारा पहले पति की मौजूदगी और बिना तलाक के दूसरी शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed