{"_id":"623d6b43d2f58448b02d3691","slug":"woman-protesting-at-jaint-police-station-gate-with-her-husband-and-5-daughters-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पति और 5 बेटियों के साथ थाने के गेट पर बैठी महिला दे रही धरना, बोली- पुलिस के कारण हो गई बेघर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पति और 5 बेटियों के साथ थाने के गेट पर बैठी महिला दे रही धरना, बोली- पुलिस के कारण हो गई बेघर
Fri, 25 Mar 2022 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:43 PM IST
सार
पांच मासूम बेटियों और पति के साथ थाने के गेट पर धरना दे रही पीड़ित महिला की सुनने वाला कोई नहीं है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस की वजह से वे लोग बेघर हो गए हैं, अब जाएं भी तो कहां जाएं।
विज्ञापन
पति और 5 बेटियों के साथ थाने के गेट पर बैठी महिला दे रही धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगला सकराया में घरेलू विवाद के चलते महिला ने देवरों पर पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता लगातार थाने के चक्कर लगाकर थक गई। लेकिन जैंत पुलिस ने सुनवाई की बजाए उसे भगा दिया। परेशान होकर वह परिवार के संग थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गई फिर भी पुलिस का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने उसे डरा-धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन
थाना जैंत के नगला सकराया निवासी रिंकी का आरोप है की घरेलू विवाद के चलते देवर अक्सर उसके साथ झगड़े पर आमादा रहते हैं। दो दिन पूर्व भी काम से लौटकर आए उसके पति बबलू के साथ देवरों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता के अनुसार जब रात को उसने घटना की शिकायत जैंत थाने में की तो आरोपियों ने लौटने पर फिर से मारपीट कर दी। अब वे लोग उसे घर में घुसने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
अब उसके पास रहने का कोई ठिकाना तक नहीं है। जिसके बाद पीड़ित महिला अपनी पांच मासूम बेटियों को लेकर थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर वह थाने के गेट पर पति और 5 बच्चों के साथ धरने पर बैठ गई। फिर भी पुलिस इस मामले को अनदेखा कर रही है।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि जैंत पुलिस के कारण आज वह बेघर हो गई है। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। जानकारी करके जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।