फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman murdered in etah

एटा में दुस्साहस: घर के बाहर खड़ी थी पुलिस, अंदर महिला की पीटकर हत्या, आरोपी फरार

Fri, 14 May 2021 10:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 May 2021 10:44 AM IST
सार

एटा जिले में पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी। वारदात के वक्त मृतका के घर के बाहर पुलिस खड़ी थी। फिर भी हमलावर सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
woman murdered in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले के थाना सकीट क्षेत्र में महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला की नातिन के खेलते समय दूसरे पक्ष की किशोरी पर पानी के छीटें चले गए थे। इसके बाद प्रधानी चुनाव की रंजिश में भड़ास निकालने के लिए हत्या कर दी गई। वारदात के समय पुलिस घर के बाहर मौजूद थी। महिला के बेटे ने से छह लोगों पर मामला दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन

 
मलगांव निवासी ईश्वरी देवी (45) पत्नी झब्बूलाल की हत्या हुई है। उसके बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे उसकी चार वर्षीय भतीजी काव्या मकान के सामने खंड़जे पर बारिश के पानी में खेल रही थी। तभी रास्ते से अमरेश कुमार की 14 वर्षीय पुत्री प्रियंका निकल रही थी। उस पर पानी के कुछ छींटे पड़ गए। 
विज्ञापन


इस पर प्रियंका ने घर के सामने खड़े होकर गालियां देने लगी। शिकायत करने धर्मेंद्र अमरेश के घर गए। आरोप है कि तभी अमरेश ने आवाज लगाकर उसके भाई वीरेंद्र, श्रीदयाल, सुनील और चचेरे भाई मनोज व हरकेश को बुला लिया। इन लोगों ने धर्मेंद्र की पिटाई करना शुरू कर दी। बाद में घर में घुसकर अन्य परिजनों को भी पीटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के वक्त घर के बाहर खड़ी थी पुलिस 
धर्मेंद्र के अनुसार सूचना पर पुलिस आई और वह लोगों से मकान के बाहर बात कर रहे थे। तभी अमरेश आदि पीछे से घर में घुस गए और मां को पीट-पीटकर हत्या मार डाला। चीखें सुनकर मकान के अंदर गए तब तक आरोपी छत से होकर भाग गए। 

मृतक के बेटे धर्मेद्र ने बताया कि पानी के छीटें तो बहाना है, प्रधानी चुनाव में देवेंद्र प्रत्याशी था और दूसरे प्रत्याशी जितेंद्र सिंह का हम लोगों ने समर्थन कर मतदान किया। जो चुनाव जीत गए। तभी से आरोपी रंजिश मान रहे थे। षड्यंत्र के तहत हमला किया गया है।

थाना सकीट के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि महिला की पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed