फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman murdered by hanging

महिला की फंदा लगाकर की गई हत्या

Mon, 07 Nov 2022 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
woman murdered by hanging
गंजडुंडवारा (कासगंज)। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला की फंदा लगाकर हत्या की गई। पुलिस ने तीन ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहनपुर निवासी आकांक्षा (25) पत्नी अमन गुप्ता निवासी मो. घासी की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला के पिता आदर्श गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की मारपीट कर फांसी लगाकर हत्या की गई है। उन्होंने अपनी पुत्री की शादी में लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए। पूर्व में भी ससुरालीजन उसको जहर देकर व आग लगाकर जान से मारने का प्रयास कर चुके थे। ताकि अमन की दूसरी जगह शादी की जा सके।
विज्ञापन

ससुरालीजन एक स्कार्पियो कार की मांग कर रहे थे। पुत्री के पति के अलावा ससुर राकेश गुप्ता, एवं चचेरा देवर ऋषि ने मारपीट करने के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed