{"_id":"5f9957f08ebc3e9bb5430ae5","slug":"woman-murder-case-police-got-hair-and-body-parts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः खुलेगा नरमुंड का राज, महिला के बाल व अवशेष पुलिस को मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः खुलेगा नरमुंड का राज, महिला के बाल व अवशेष पुलिस को मिले
Wed, 28 Oct 2020 05:08 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Oct 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
खोदाई के लिए जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में बरुआ नदी स्थित खेत में एसपी के नेतृत्व में बुधवार को खोदाई शुरू हुई। महिला के बाल व शरीर के अन्य अवशेष पुलिस को मिले हैं। नरमुंड भरथना निवासी महिला पूती देवी का ही था। महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव के गड़ासे से 14 टुकड़े किए गए। इन टुकड़ों को आरोपियों ने अलग-अलग जगह जमीन में दफना दिया।
मंगलवार को एसपी ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने हत्या के आरोपी मामा-भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए मुख्य आरोपी सर्वेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
एसपी अजय कुमार पांडेय ने किशनी थाने में पत्रकारों को बताया कि 10 अक्तूबर की रात गांव बरुआ नद्दी के पास एक नरमुंड मिला था। नरमुंड बरामदगी के बाद मिथलेश कुमार निवासी टोडरपुर थाना चौबिया जनपद इटावा ने सर्वेश पुत्र रामसनेही निवासी बरुआ नद्दी और संतोष कुमार पुत्र साहब सिंह निवासी नगला परसादी थाना बिधूना औरैया के खिलाफ भाभी पूती देवी हाल निवासी कृष्णा नगर थाना भरथना, इटावा की हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार शाम को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गांव के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में सर्वेश ने बताया कि वह 20 सितंबर को पूती देवी को प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा देकर बाइक से गांव बरुआ नद्दी लाया था। इसके बाद परिजनों ने थाना भरथना में गुमशुगदी दर्ज कराई थी।
गांव लाकर सर्वेश ने मामा संतोष से शादी करने का पूती देवी पर दबाव बनाया। महिला ने जब मना किया तो मामा के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। जेवर उतारने के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए उसके गड़ासा से 14 टुकड़े किए।
इन टुकड़ों को गांव के पास ही अलग-अलग स्थानों पर दफना दिया। किसी तरह नरमुंड के जमीन से बाहर आने के कारण उनका राज खुल गया। एसपी के अनुसार सर्वेश पर थाना किशनी और कन्नौज के थाना सौरिख में तीन हत्याओं सहित 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था।